रोज़ केक बनाने की विधि 


हैलो दोस्तो ,
                  आज मै आपको बताने जा रही  हूँ रोज़ केक के बारे में जो की  खाने मे कुरकुरी होती है और बच्चो को यह बहुत ही पसंद आती है और यह झटपट बनने वाली रेसिपी हैं ! आइये मै आपको इसमे इस्तेमाल होने वाली सामाग्री के बारे मे बताती हूँ !

   सामाग्री के नाम :-

  1. दो कप मैदा 
  2. एक कप शक्कर 
  3. दो -तीन इलायची
  4. तलने के लिए तेल      

      बनाने की विधि :- 
                                 सबसे पहले एक बर्तन मे दो कप मैदा ले , फिर उसमे एक कप शक्कर डाले,( शक्कर अपने स्वादानुसार कम ज्यादा कर सकते है ) उसमे इलायची पीस कर डाले फिर उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर पतला घोल तैयार कर लें ! ( ध्यान रहे घोल एकदम पतला व गाढ़ा न हो ) घोल उसी तरह तैयार करे जैसे दोसा का होता है और घोल को 10 मिनट रहने दें !
रोज़ केक साँचा




                                  अब एक कढ़ाई मे तेल गरम होने के लिए रख दे ! फिर रोज़ केक के साँचे  को गरम तेल मे 2 मिनट डूबा के रखें ! अब साँचे को निकाले और घोल मे डुबाए ! ( ध्यान रहे साँचा को  पूरा न डुबाये ) अब साँचे को तेल मे डुबाये ! ( ध्यान रहे साँचा पूरा कढ़ाई के तले मे न लगे थोड़ा ऊपर रखे ) फिर धीमी आंच मे सुनहरा होते तक तले !
                                   एक बार तैयार होने बाद फिर से साँचे को तेल मे डूबा कर ही रोज़ केक बनाये ! और यह विधि को बार- बार दोहराए ! इस प्रकार रोज़ केक बनकर तैयार हो जाएगा !


                           

Previous Post Next Post